हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 19 फरवरी 2022, शनिवार (Panchang February 19, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
19 फरवरी, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
19 फरवरी, शनिवार को सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 05.25 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र उत्पात और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:23 से 06:11 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.17 से 01.03 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 09.36 से 11.13 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
19 फरवरी, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:50 से 11:15 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 02.05 से 03:31 तक, कुलिक सुबह 06:59 से 08:24 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:30 से 09:16 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
19 फरवरी, शनिवार को चंद्रमा कन्या में रहेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।