टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

उज्जैन. 4 मार्च, शुक्रवार को मेष राशि वालों के करियर में बदलाव हो सकता है। वृषभ राशि वाले आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर रहेगा। मिथुन वालों का दिन प्यार और रोमांस में गुजरेगा। कर्क वालों को नई जिम्म्दारी मिल सकती है। सिंह वालों के रिश्तों में मजबूती आएगी। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये। ऊपर से आप शांत नजर आ रहे हो, लेकिन मन में आपके सब बातों को लेकर कुछ ना कुछ खलबली मच रही होगी। कार्ड के अनुसार आज आपके कॅरियर में बदलाव हो सकता है। शिक्षा के योग हैं। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आपको भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा। 
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
अपनी भावनाओं को काबू में रखकर कुछ निर्णय आज आपको लेने होंगे। आज का दिन रोमांस और प्यार मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा। 
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आपके अंदर काफी बेचैनी बढ़ रही है, लेकिन इस बेचैनी को अभी आपको व्यक्त नहीं करेंगे। आज आपको कुछ खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसे आप बखूबी अंजाम देंगे। आपकी समझ के दायरे विस्तृत होंगे। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 5

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। जीवन से मौज मस्ती को कम करके आप अधिक वक्त अपने काम को पूरा करने में लगा सकते हैं। आज अपने आप को भावनात्मक रूप से बेहतर मजबूत करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। 
लकी कलर : गहरा हरा, लकी नंबर : 8

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आपको अपनी गलती सुधारने का अवसर फिर से प्राप्त होगा। नए काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखिए और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। 
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 4

तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
परिस्थिति की तरफ देखने का नया दृष्टिकोण आपको प्राप्त होगा। आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसान हो जाएगा। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
निवेश में लाभ के योग है। आज स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक रहना होगा। दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। 
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
मन में चल रहा कन्फ्यूजन और विचार सुलझने लगेंगे। आज आपको बहुत कठिनाईयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा। कार्ड के अनुसार इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा खाना है। 
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
जिन बातों में आप अधिक कंफर्टेबल हो गए हैं, उन्हें छोड़ना मुश्किल होगा जिससे आपको प्रगति नहीं दिखेगी। आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य करने के बाद सूकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा। 
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें। प्रॉपर्टी से जुड़े वाद खड़े हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा। आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है। 
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
असुरक्षा से बाहर निकलें। दूसरों द्वारा बोली बात का भावनात्मक तरीके से आप पर असर अधिक दिखेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग