मंगल ग्रह 4 मई से राशि परिवर्तन करके अपने शत्रु ग्रह शनि के घर यानी कुंभ राशि में आ गया है और उस पर राहु की दृष्टि भी पड़ रही है। ये स्थिति 18 जून तरह बनी रहेगी।

उज्जैन. काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार मंगल पर राहु की दृष्टि होने से देश में दुर्घटनाएं और विवाद बढ़ने की संभावना है। इस स्थिति के कारण देश की सुरक्षा, शासन व्यवस्था, मौसम और सीमाओं से जुड़े बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इन 2 ग्रहों का अशुभ प्रभाव 7 राशियों पर रहेगा। इनके अलावा अन्य 5 राशियों के लिए समय ठीक रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम और देश की सुरक्षा से जुड़े बदलाव का समय
- पं. मिश्रा के अनुसार मंगल पर राहु के अशुभ प्रभाव से दुर्घटनाएं और विवाद बढ़ने की संभावना है। ग्रहों की इस स्थिति के प्रभाव से देश की शासन व्यवस्था, मौसम और सीमाओं से जुड़े बदलाव होने के योग बन रहे हैं।
- सितारों की इस अशुभ स्थिति के प्रभाव से मौसम में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। देश के कुछ हिस्सों में आंधी और चक्रवात से पशु-पक्षियों को कष्ट हो सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में ज्यादा बारिश से परेशानी हो सकती है।
- गर्मी बढ़ने से लोग परेशान रहेंगे। देश के कुछ हिस्सों में अग्निकांड होने की संभावना बन रही है। मंगल के सेनापति होने से देश में शासकों के बीच तनाव और मतभेद हो सकते हैं। तिलहन और दलहन अनाज के मूल्य बढ़ने की संभावना है।
- खाने-पीने की सफेद चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। मंगल के प्रभाव से सेना संबंधित मामलों में बड़े फैसले होने की संभावना बन रही है। इसके साथ ही राहु के कारण देश की सीमाओं पर तनाव बढ़ने की आशंका है।

इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगी ये स्थिति
कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन, इन 5 राशि वाले लोगों पर मंगल का शुभ प्रभाव रहेगा। जिससे नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा और तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। लोन लेने या चुकाने संबंधी काम पूरे हो सकते हैं। इनकम बढ़ सकती है। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी।

इन 7 राशि वालों को रहना होगा संभलकर
मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, मकर और कुंभ, इन 7 राशि वाले लोगों को 18 जून तक संभलकर रहना होगा। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों और लेन-देन में विवाद होने की संभावना बन रही है। सेहत के मामले में समय ठीक नहीं रहेगा। चोट या दुर्घटना हो सकती है। लेन-देन और निवेश में सावधानी रखनी होगी। इन दिनों में लिए गए फैसले गलत हो सकते हैं। जरूरी कामकाज में भी रुकावटें आने की संभावना बन रही है।