अगर किसी महिला के पति या प्रेमी के नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ है तो वे मेष राशि के होते हैं। ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर का काफी अधिक महत्व माना गया है।

उज्जैन. जन्म के समय चंद्र जिस राशि में होता है, उसी राशि के अनुसार नाम का पहला अक्षर तय होता है। राशि चक्र की पहली राशि है मेष। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मेष राशि के पुरुषों की 10 खास बातें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. अगर किसी महिला के पति या प्रेमी की राशि मेष राशि है तो ध्यान रखें इस राशि के पुरुष अपना अपमान जल्दी भूलते नहीं, मन में दबा के रखते हैं। मौका आने पर बदला लेने से नहीं चूकते। मेष राशि के जीवन साथी से कभी भी ऐसी कोई बात न करें, जिससे उनका अपमान हो।
2. राशि चक्र की सबसे प्रथम राशि मेष है। इसके स्वामी मंगल है। मेष राशि वाले आकर्षक होते हैं। इनका स्वभाव कुछ रुखा हो सकता है। दिखने में सुंदर होते है।
3. मेष राशि के लोग किसी के दबाव में कार्य करना पसंद नहीं करते। इनका चरित्र साफ -सुथरा और आदर्शवादी होता है।
4. बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी होते हैं। समाज में इनका वर्चस्व होता है। अपनी कार्यशैली के कारण मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
5. जिस महिला के पति की राशि मेष है, वे इस बात का ध्यान रखें कि ये लोग निर्णय लेने में जल्दबाजी करते हैं और जिस काम को हाथ में ले लेते हैं, उसे पूरा करने के लिए दिनरात एक कर देते हैं।
6. इस राशि के पुरुषों का स्वभाव कभी-कभी विरक्ति का भी रहता है। लालच करना इस राशि के लोगों के स्वभाव मे नहीं होता। दूसरों की मदद करना इन्हें अच्छा लगता है।
7. मेष राशि के पुरुषों की कल्पना शक्ति की बहुत अच्छी रहती है, सोचते बहुत ज्यादा हैं।
8. इन लोगों का जैसा खुद का स्वभाव होता है, वैसी ही अपेक्षा अपने जीवन साथी से भी करते हैं। इस कारण कई बार धोखा भी खाते हैं।