हिंदू पूजा में नारियल का विशेष महत्व है। कोई भी पूजा बिना नारियल के पूरी नहीं मानी जाती।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में नारियल के भी कई प्रकार बताए गए हैं, एकाक्षी नारियल भी उन्हीं में से एक है। इस नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, यह नारियल आसानी से नहीं मिलता। हजारों में कोई एक नारियल एकाक्षी होता है। जिसके घर में एकाक्षी नारियल होता है, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं अर्थात वहां धन और सुख-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। जानिए कैसा होता है एकाक्षी नारियल और उसके उपाय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसा होता है एकाक्षी नारियल?
ये नारियल दिखने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन इसके ऊपर आंख के समान एक चिह्न होता है। इसलिए इसे एकाक्षी (एक आंख वाला) नारियल कहते हैं। इसे घर में रखने से ही कई प्रकार की समस्याएं स्वत: ही दूर हो जाती हैं।

ये हैं एकाक्षी नारियल के उपाय
1.
जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा होती है, उस घर के लोगों पर तांत्रिक क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता है और उस परिवार के सदस्यों को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा व यश प्राप्त होता है।
2. दीपावली की रात एकाक्षी नारियल की पूजा करके अपने पूजा स्थान पर रखने से धन से संबंधित फायदे हो सकते हैं।
3. एकाक्षी नारियल को सिद्ध कर घर या दुकान की तिजोरी में रखा जाए तो हमेशा बरकत बनी रहती है।
4. किसी विशेष काम के लिए घर से निकलते से पहले एकाक्षी नारियल की पूजा करने से उस काम में सफलता मिलने के योग बढ़ जाते हैं।