Aaj Ka Panchang: 25 नवंबर को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा, वहीं सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10:53 से दोपहर 12:13 तक रहेगा।

उज्जैन. पंचांग भारतीय ज्योतिष का खास हिस्सा है। पंचांग के माध्यम से आसानी से किसी भी दिन के शुभ मुहूर्तों के बारे में जाना जा सकता है। पंचांग को पुरातन समय का कैलेंडर कहा जाता है लेकिन ये आधुनिक कैलेंडर से भी कहीं अधिक उपयोगी है। इसमें न सिर्फ शुभ मुहूर्तों की जानकारी बल्कि ग्रहों की स्थिति, तिथि व नक्षत्रों आदि के बारे में भी वर्णन मिलता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 November 2022)
25 नवंबर 2022, दिन शुक्रवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा, वहीं सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10:53 से दोपहर 12:13 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

25 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:51 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 25 8:08 AM
चन्द्रास्त - Nov 25 6:56 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:52 AM - 12:35 PM 

25 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:55 PM – 4:15 PM
कुलिक - 8:11 AM – 9:32 AM
दुर्मुहूर्त - 09:00 AM – 09:43 AM और 12:35 PM – 01:18 PM
वर्ज्यम् - 01:32 PM – 02:58 PM


ये भी पढ़ें-

Vinayaki Chaturthi November 2022: नवंबर 2022 में कब है विनायकी चतुर्थी? जानें डेट, पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Vivah Panchami 2022: कब है विवाह पंचमी? जानें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त, महत्व और आरती

महाभारत का फेमस कैरेक्टर था ये ’ट्रांसजेंडर’, श्राप-वरदान और बदले से जुड़ी है इनकी रोचक कहानी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।