सितंबर 2021 में सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इन 5 ग्रहों के परिवर्तन का असर देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा। वहीं कुछ अशुभ योग बनने कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका भी बन रही है।

उज्जैन. सितंबर में ग्रहों के राशि बदलने से कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। जिसके असर देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा। साथ ही कई जगहों पर अचानक मौसम बदलेगा। कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्मी बढ़ने लगेगी। इन ग्रहों के बदलाव से कई लोगों की सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं और सामाजिक बदलाव दिखेंगे।

दुनिया में फैल सकती है अराजकता
इस महीने सूर्य ग्रह, बुध की राशि में आ जाएगा। जिससे इसके शुभ असर कम नहीं होगा। मंगल अपनी शत्रु राशि में रहेगा। वहीं, बुध ग्रह अपनी मित्र राशि में होगा। गुरु शत्रु ग्रह शनि के साथ रहेगा और शुक्र अपनी ही राशि में होगा। इस ग्रह-स्थिति से देश-दुनिया में उथल-पुथल हो सकती है। कई स्थानों पर अराजकता का माहौल देखने को मिलेगा। पड़ोसी देशों में भारी तनाव हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संक्रमण फैलने की आशंका
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, सूर्य और बुध की स्थिति देखते हुए नमी और उमस की वजह से कई जगह बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है।
- साथ ही गुरु और शनि फिर से एक ही राशि में आ जाएंगे। जिससे महामारी बढ़ने की भी आशंका है।
- इस ग्रह-स्थिति की वजह से देश में शिक्षा और धर्म से जुड़ी व्यवस्थाएं गड़बड़ा सकती हैं। इन क्षेत्रों से जुड़े बड़े बदलाव भी होने की संभावना बन रही है।
- कई जगहों पर बड़े प्रशासनिक बदलाव हो सकते हैं। बुध और शुक्र के प्रभाव से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो सकता है।
- महंगाई बढ़ेगी और जनता असंतुष्ट रहेगी। मंगल के राशि परिवर्तन से कई जगहों पर हिंसा और अगजनी हो सकती है।
- देश की सैन्य शक्ति भी बढ़ेगी। लेकिन कुछ जगहों पर भूकंप और पहाड़ खिसकने की घटनाएं होने की आशंका है।

कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि
सबसे पहले 5 सितंबर को दो ग्रह (शुक्र और मंगल) अपनी राशियां बदलेंगे। जहां शुक्र अपनी स्वराशि तुला (Libra) में प्रवेश करेगा, तो वहीं मंगल कन्या राशि में जाएगा। इसके बाद 14 सितंबर को गुरु राशि परिवर्तन कर मकर राशि में आएंगे (इस राशि में शनि पहले से ही स्थित है)। फिर 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और अंत में बुध 22 सितंबर को तुला राशि में आएंगे।