ज्योतिष में कुल 12 राशियां हैं और इन राशियों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और आदतों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

उज्जैन. राशि के आधार पर ये भी मालूम हो सकता है कि कोई स्त्री-पुरुष किसकी ओर ज्यादा आकर्षित होता है। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार सभी चंद्र राशियों से जुड़ी खास बातें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. मेष राशि के व्यक्ति कर्क राशि के लोगों की ओर जल्दी आकर्षित होते हैं। कर्क राशि का भावुक स्वभाव मेष राशि के लोगों को पसंद आता है।
2. जिन लोगों की राशि वृष है, वे सिंह के लोगों की ओर आकर्षित होते हैं। सिंह राशि आजादी से जीना पसंद करते हैं, यही बात वृष राशि के लोगों को अच्छी लगती है।
3. मिथुन राशि वाले लोगों का झुकाव मीन राशि की ओर होता है। मीन राशि के लोगों का बोलने का तरीका मिथुन राशि के लोगों को आकर्षित करता है।
4. कर्क राशि के लोग कुंभ राशि की ओर सम्मोहित होते हैं। कुंभ राशि के लोग हर काम पूरी एकाग्रता से करते हैं और यही बात कर्क राशि के लोगों को पसंद आती है।
5. सिंह राशि के लोग कन्या राशि की ओर आकर्षित होते हैं। कन्या राशि के लोग बहुत ही समझदारी से काम लेते हैं। इस कारण सिंह राशि वाले इन्हें पसंद करते हैं।
6. कन्या राशि के लोगों को तुला राशि वाले ज्यादा पसंद आते हैं। तुला राशि के लोग हर काम बहुत ही व्यवस्थित ढंग से करते हैं। ये बात कन्या राशि के लोगों को अच्छी लगती है।
7. तुला राशि वाले लोगों को मकर राशि के लोग आकर्षित करते हैं। मकर राशि के लोग परफेक्ट होते हैं, इस कारण तुला राशि वाले इन्हें पसंद करते हैं।
8. जिन लोगों की राशि वृश्चिक है, वे मिथुन राशि के लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं। मिथुन राशि के लोगों का अंदाज वृश्चिक राशि के लोग पसंद करते हैं।
9. धनु राशि के लोग हर काम पूरी ईमानदारी और सही ढंग से करते हैं। ये बात वृश्चिक राशि के लोगों को इनकी ओर आकर्षित करती है।
10. मकर राशि के लोग सबसे ज्यादा धनु राशि के लोगों की ओर झुकते हैं। धनु राशि वाले हर पल खुश रहते हैं, इस कारण मकर राशि लोग इन्हें ज्यादा पसंद करते हैं।
11. कुंभ राशि के लोग हर काम आजादी करना पसंद करते हैं। इस कारण आजादी से जीने वाले वृष राशि के लोग इन्हें ज्यादा पसंद आते हैं।
12. मीन राशि के लोगों को मेष राशि वाले ज्यादा पसंद आते हैं। मेष राशि के लोगों का आकर्षक व्यक्तित्व इन्हें आकर्षित करता है।