हिंदू धर्म में हाथी को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। हाथी को भगवान श्रीगणेश का प्रतीक मानकर पूजा की जाती है।

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में हाथी को धन की देवी लक्ष्मी का वाहन भी बताया गया है। कुछ प्रमुख त्योहारों पर हाथी की विशेष पूजा भी महिलाओं द्वारा की जाती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, वास्तु शास्त्र में भी हाथी का विशेष महत्व है। आज हम आपको चांदी के हाथी से जुड़ी कुछ वास्तु टिप्स बता रहे हैं। ये टिप्स आजमाने से धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। ये टिप्स इस प्रकार हैं-

1. चांदी से बना हाथी वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, चांदी और हाथी दोनों ही नेगेटिविटी खत्म कर पॉजिटिविटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
2. चांदी से बना हाथी घर या ऑफिस में रखा जाए तो सभी दोषों का नाश होता है, जिससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है और घर-परिवार पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
3. चांदी से बना हाथी घर या ऑफिस की टेबल पर रखने से रुके हुए कामों में गति आती है और प्रमोशन के योग भी बनते हैं। चांदी का हाथी उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ होता है।
4. घर या ऑफिस की टेबल के अलावा चांदी का हाथी तिजोरी या गल्ले में रखना भी शुभ होता है। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या गल्ले में रखना चाहिए।
5. पति-पत्नी में नहीं बनती और आए दिन विवाद होते हैं तो चांदी से बने हाथी जोड़े को बेडरूम में उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।