समुद्र शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के नाखून देखकर उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

उज्जैन. नाखुनों पर बनने वाले निशान भी उस व्यक्ति के भविष्य के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं। आज हम आपको नाखून और उस पर बनने वाले निशानों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बता रहे हैं-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. अंगूठे के नाखून पर अस्थायी सफेद दाग है तो आपको बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। इससे कारण समाज व परिवार में आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
2. छोटे और पीले नाखून व्यक्ति के मक्कार स्वभाव को प्रदर्शित करते हैं जबकि गोलाकार नाखून व्यक्ति के सशक्त विचारों व तुरंत निर्णय लेने की क्षमता को बताते हैं।
3. जिन लोगों के नाखून छोटे होते हैं वे अच्छे स्वभाव के नहीं होते हैं। ऐसे व्यक्ति असभ्य व स्वार्थी होते हैं। ये अपना हित साधने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
4. अगर आपके हाथ की उंगुली के नाखून की जड़ में चंद्रमा जैसा आकार बने तो आपको अचानक धन लाभ होने के भी योग बनेंगे साथ ही आपको मशीनरी से भी लाभ होता है।
5. टेढ़े और असामान्य नाखून वाले लोगों की मानसिक स्थिति अचानक हिंसक हो जाती है। ऐसे लोगों से बच कर रहना चाहिए। धब्बेदार नाखून वाले लोगों में कहीं न कहीं आपराधिक आदतें छुपी होती है।
6. पतले व लम्बे नाखून वाले लोग जल्दी निर्णय नहीं ले पाते हैं और कई बार इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे लोग नशे के आदि होते हैं। इनके परिजन इनके कारनामों से परेशान रहते हैं।
7. जिनके नाखून की चौड़ाई लंबाई से अधिक होती है, वे लोग क्रोधी व जिद्दी के साथ ही स्वतंत्रता पसंद करने वाले होते हैं। इन्हें लाइफ में परफेक्शन पसंद होता है। ये समय के पाबंद होते हैं।
8. कठोर नाखून वाले व्यक्ति झगड़ालु के साथ ही अपनी जिद के पक्के होते हैं। ये जो ठान लेते हैं, वो कर के दम लेते हैं। चाहे वे फिर सही हो या गलत, उन्हें किसी बात की परवाह नहीं होती।
9. जिनके नाखून चौड़ाई से अधिक लम्बाई लिए हों तो ऐसे लोग निरंतर आगे बढ़ने वाले होते हैं। ये बहुत उन्नति करते हैं। कर्तव्यों को अच्छी तरह समझते व उसे पूरा भी करते हैं।
10. आपकी छोटी उंगली के नाखून पर छोटा दाग जब होने लगे तो समझना चाहिए कि आपको धन लाभ और सफलता मिलने वाली है और आपके सोचे हुए काम पूरे होने वाले हैं।
11. पहली उंगली के नाखून पर सफेद दाग अच्छा माना जाता है। यह प्यार में मिलने वाली सफलता की ओर इशारा करता है। इन लोगों को पैसा व सम्मान दोनों मिलते हैं।
12. छोटे नाखून व गांठदार अंगुलियां हों तो ऐसे लोग अपने लाइफ पार्टनर को इशारों पर नचाते हैं। हालांकि ये चरित्र के अच्छे होते हैं, लेकिन इन पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता।