वास्तु शास्त्र में घर की सभी वस्तुओं से जुड़े नियम बताए गए हैं। अगर इन नियमों का ध्यान रखा जाए तो घर के कई वास्तु दोष दूर हो सकते हैं।

उज्जैन. अगर चीजें गलत जगह पर या गलत दिशा में रखी होती हैं तो घर में नकारात्मकता बढ़ती है। जानिए 5 शुभ चीजें और उनके लिए घर में शुभ दिशाएं। इन चीजों को सही जगह पर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर रखना हो तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा में सिंदूरी गणेशजी की तस्वीर लगानी चाहिए। मूर्ति रखना चाहते हैं तो घर में या मंदिर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना शुभ रहता है।
2. सूर्य देव के साथ सात घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इस तस्वीर को पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूर्व दिशा से ही सूर्योदय होता है।
3. घर के हॉल में या बैठक वाले कमरे में पहाड़ या उड़ते पक्षी की तस्‍वीर लगानी चाहिए। इसके अलावा हॉल में या बेडरूम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं वाली और राधा-कृष्ण की तस्वीर भी लगाई जा सकती है।
4. दीपक, धूप-अगरबत्ति जैसी पूजा में प्रयोग होने वाली चीजों को घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
5. घर में तुलसी का पौधा सही दिशा में न रखा जाए तो घर के वास्तु दोष बढ़ते हैं। घर की छत पर या आंगन की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी के पौधे लगाना शुभ माना गया है।