हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 10 फरवरी 2022, गुरुवार (Panchang February 10, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
10 फरवरी, गुरुवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन माघ मास की गुप्त नवरात्रि का समापन होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
10 फरवरी, गुरुवार को सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, जो शाम 04.21 तक रहेगा। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद मृगिशरा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:29 से 06:17 तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 11:55 से 01:43 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 से 01.03 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
10 फरवरी, गुरुवार को राहूकाल दोपहर 02:04 से 03:28 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 07.05 से 08:29 तक, कुलिक सुबह 09:53 से 11:17 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 10:49 से 11:33 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
10 फरवरी, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।