दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे ले जाने के लिए पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने अपनी-अपनी बात रखते हुए ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया। आईए जानते हैं ज्वाइंट स्टेटमेंट की प्रमुख बातें...

PM Modi and President Macro bilateral meeting: पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी यहां फ्रांस के नेशनल डे परेड में शामिल हुए। यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी ने परेड में शामिल होने के अलावा यहां की प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात की। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने द्विपक्षीय वार्ता राष्ट्रपति निवास एलीसी पैलेस में की। दोनों देशों के नेताओं के वार्ता के बाद ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी हुआ जिसमें भारत-फ्रांस ने अपनी 25 साल की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का पक्का इरादा जाहिर किया। दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे ले जाने के लिए पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने अपनी-अपनी बात रखते हुए ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया। आईए जानते हैं ज्वाइंट स्टेटमेंट की प्रमुख बातें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
  1. फ्रांस के राष्ट्रपति भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हम पिछले 25 वर्षों की मजबूत नींव के आधार पर अगले 25 वर्षों के लिए एक रोडमैप बना रहे हैं। इसके लिए साहसिक और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं।
  2. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोगों ने खुद को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस यात्रा में हम फ्रांस को एक स्वाभाविक भागीदार के रूप में देखते हैं।
  3. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम मार्सिले शहर में एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलेंगे। हम फ्रांस में पढ़ रहे भारतीय मूल के लोगों को दीर्घकालिक वीजा देने के फैसले का स्वागत करते हैं।
  4. उन्होंने फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों को कैंपस खोलने के लिए भारत में आमंत्रित किया। पीएम ने कहा कि मैं फ्रांसीसी यूनिवर्सिटीज को भारत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए आमंत्रित करता हूं।
  5. पीएम ने कहा कि भारतीय एथलीट अगले साल के पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं।
  6. पीएम नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 के सफल लांचिंग पर बात करते हुए कहा कि आज चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर पूरा भारत उत्साहित है। ये हमारे वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और फ्रांस का पुराना और गहरा सहयोग रहा है। हमारी अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच नए समझौते हुए हैं। हम अंतरिक्ष-आधारित समुद्री डोमेन जागरूकता जैसे क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ा सकते हैं।
  7. पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा संबंध हमेशा हमारे संबंधों का मूल आधार रहे हैं। यह दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास का प्रतीक है। फ्रांस मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। चाहे वह पनडुब्बी हो या भारतीय नौसेना के जहाज, हम मिलकर न केवल अपनी बल्कि अन्य मित्र देशों की आवश्यकताओं को भी पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) के निर्यात के लिए इंडियन ऑयल और फ्रांस की टोटल कंपनी के बीच दीर्घकालिक समझौते का स्वागत करता हूं। इससे स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि कल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया, जो फ्रांस का सर्वोच्च पुरस्कार है। ये मेरा नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है
  8. फ्रांस के राष्ट्रपति भवन में मीडिया को ब्रीफ करते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने कहा कि मुझे यहां पेरिस के केंद्र में (बैस्टिल डे परेड में) पंजाब रेजिमेंट को देखकर गर्व हुआ।
  9. राष्ट्रपति मैक्रां ने कहा कि हम एक ऐतिहासिक विश्वास के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। हम साथ मिलकर वैश्विक संकट का समाधान ढूंढ सकते हैं।
  10. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि हम युवाओं को नहीं भूल सकते। 2030 तक, हम 30,000 फ्रांसीसी छात्रों को वहां (भारत) भेजना चाहते हैं। उन युवा भारतीयों के लिए जो फ्रांस में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, के लिए हम एक अनुकूल वीज़ा नीति बनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:

Chandrayaan-3 की लांचिंग सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले-हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण, हर भारतीय को था इसका इंतजार