Aaj Ka Panchang: 10 अक्टूबर, सोमवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से मातंग और अश्विनी नक्षत्र होने से राक्षस नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग बनाते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है। पंचांग में 5 चीजें शामिल होती हैं- करण, योग, तिथि, वार और नक्षत्र। इन सभी को मिलाकर एक सटीक पंचांग तैयार किया जाता है। पंचांग के माध्यम से हमें दिन भर के शुभ मुहूर्त व ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी प्राप्त होती है। पंचांग को प्राचीन कैलेंडर भी कह सकते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 October 2022)
10 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन रेवती नक्षत्र शाम 4.02 तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से मातंग और अश्विनी नक्षत्र होने से राक्षस नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 07:52 से 09:19 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार की शाम लगभग 04.50 पर चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

10 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:25 AM
सूर्यास्त - 6:02 PM
चन्द्रोदय - Oct 10 6:33 PM
चन्द्रास्त - Oct 11 7:31 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 तक 

10 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:46 AM – 12:13 PM
कुलिक - 1:40 PM – 3:08 PM
दुर्मुहूर्त - 12:37 PM – 01:23 PM, 02:56 PM – 03:42 PM
वर्ज्यम् - 12:15 PM – 01:52 PM