पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। 

उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 11 अप्रैल 2022, सोमवार (Panchang April 11, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
11 अप्रैल, सोमवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात लगभग 04:30 तक रहेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
11 अप्रैल, सोमवार को सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:37 से 05:25 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:52 तक रहेगा। इस दिन अमृत काल नहीं है। 

ये है राहु काल का समय
11 अप्रैल, सोमवार को राहूकाल सुबह 07:47 से 09:21 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 10.54 से दोपहर 12:28 तक, कुलिक दोपहर 02:01 से शाम 03:35 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:52 से 01:42 तक और वर्ज्यम रात 08:34 से 10:17 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
11 अप्रैल, सोमवार की देर रात राहु राशि परिवर्तन कर मेष में और केतु तुला में प्रवेश करेगा। चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा, मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, सूर्य मीन राशि में और बुध मेष राशि में रहेगा। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।