हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 12 फरवरी 2022, शनिवार (Panchang February 12, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
12 फरवरी, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे जया व भीष्म एकादशी कहते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
12 फरवरी, शनिवार को सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:28 से 06:16 तक रहेगा। अमृत काल रात 10:13 से 12:04 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 से 01.03 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
12 फरवरी, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:52 से 11:16 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 02.05 से 03:29 तक, कुलिक सुबह 07:04 से 08:28 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 07:04 से 08:28 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
12 फरवरी, शनिवार को चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।