हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 12 जनवरी 2022, बुधवार (Panchang January 12, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
12 जनवरी, बुधवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो बुधवार शाम 04.49 तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी, जो 13 जनवरी को शाम 07.33 तक रहेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
12 जनवरी, बुधवार को सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो शाम 4.12 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। 12 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:38 से 06:26 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 08.38 से 10.25 तक रहेगा। 

ये है राहु काल का समय 
12 जनवरी, बुधवार को राहूकाल दोपहर 12:35 से 01:55 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 08.34 से दोपहर 09:54 तक, कुलिक सुबह 11:14 से दोपहर 12:35 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:56 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल यानी समय है। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
12 जनवरी, बुधवार की रात लगभग 08.46 तक चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करे जाएगा। शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा अनुकूल नहीं होती है। अगर यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर यात्रा करें।