Aaj Ka Panchang: 12 नवंबर शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:26 से 10:48 तक रहेगा।

उज्जैन. हिंदू धर्म में आज भी हर शुभ काम मुहूर्त देखकर ही किया जाता है। शुभ मुहूर्त देखने के लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है। पंचांग के पांच अंग बताए गए हैं, ये हैं- तिथि, नक्षत्र, योग, वार और करण। इन सभी की सूक्ष्म गणना करने के बाद ही सटीक पंचांग तैयार किया जाता है। पंचांग में शुभ मुहूर्त के अलावा ग्रह-नक्षत्र, तिथि, वार-त्योहार आदि की जानकारी भी आसानी से मिल जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज करें संकष्टी चतुर्थी व्रत
प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 12 नवंबर, शनिवार को है। इस दिन भगवान श्रीगणेश के साथ-साथ रात को चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां इस व्रत को करने से दूर हो सकती हैं।

12 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 November 2022)
12 नवंबर 2022, दिन शनिवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:26 से 10:48 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, शुक्र वृश्चिक राशि में, सूर्य और बुध तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

12 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण 
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- आर्द्रा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:42 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Nov 12 8:42 PM
चन्द्रास्त - Nov 13 10:53 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 AM – 12:32 PM

12 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:33 PM – 2:55 PM
कुलिक - 6:42 AM – 8:04 AM
दुर्मुहूर्त - 08:10 AM – 08:53 AM
वर्ज्यम् - 04:54 PM – 06:41 PM


ये भी पढ़ें-

Shukra Gochar 2022: 23 दिनों तक वृश्चिक राशि में रहेगा शुक्र, जानें आपकी राशि का हाल, फायदा होगा या नुकसान?


Mangal Gochar November 2022: मंगल के राशि बदलते ही शुरू हो जाएंगे इन 4 राशि वालों के बुरे दिन

Kaal Bhairav Jayanti 2022: कालभैरव जयंती कब? जानें तारीख, पूजा विधि, शुभ योग-मुहूर्त, महत्व और आरती