पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 13 अप्रैल 2022, बुधवार (Panchang April 13, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
13 अप्रैल, बुधवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी पूरे दिन रहेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
13 अप्रैल, बुधवार को सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 09.37 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पहले मघा नक्षत्र होने चर और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:35 से 05:23 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर नहीं रहेगा। अमृत काल सुबह 07:06 से 08:47 तक रहेगा। 

ये है राहु काल का समय
13 अप्रैल, बुधवार को राहूकाल दोपहर 12:27 से 02:01 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 07.45 से 09:19 तक, कुलिक सुबह 10:53 से दोपहर 12:27 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:52 तक और वर्ज्यम रात 05:43 से 07:20 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
13 अप्रैल, बुधवार को गुरु ग्रह राशि बदलकर कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में, मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में, शनि मकर राशि में, सूर्य मीन राशि में और बुध मेष राशि में रहेगा। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
बुधवार को भी उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।