Aaj Ka Panchang: 15 दिसंबर, गुरुवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद नाम का अशुभ योग इस दिन रहेगा। इसके अलावा विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर राहू दोपहर 01:41 से 3:00 तक रहेगा।

उज्जैन. हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। ये ग्रह समय-समय पर राशि बदलते हैं। इन्हीं ग्रहों के आधार पर पंचांग बनाया जाता है। पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 December 2022)
15 दिसंबर 2022, दिन गुरुवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद नाम का अशुभ योग इस दिन रहेगा। इसके अलावा विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर राहू दोपहर 01:41 से 3:00 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को चंद्रमा सिंह राशि में, शुक्र और बुध ग्रह धनु राशि में, राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

15 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:04 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Dec 15 11:52 PM
चन्द्रास्त - Dec 15 12:08 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:00 PM – 12:42 PM

15 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:04 AM – 8:23 AM
कुलिक - 9:43 AM – 11:02 AM
दुर्मुहूर्त - 10:36 AM – 11:18 AM और 02:49 PM – 03:32 PM
वर्ज्यम् - 02:02 PM – 03:47 PM


ये भी पढ़ें-

शनि-सूर्य के कारण बनेगा अशुभ योग, अभी से सावधान हो जाएं ये 4 राशि वाले, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान


Chaturthi Tithi list 2023: साल 2023 में कब-कब किया जाएगा विनायकी और संकष्टी चतुर्थी व्रत?

18 दिन तक चलता है किन्नरों का विवाह समारोह, किससे और कैसे होती है इनकी शादी?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।