हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 15 फरवरी 2022, मंगलवार (Panchang February 15, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
15 फरवरी, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन शिव चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
15 फरवरी, मंगलवार को सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1.48 तक रहेगा। इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र दिनभर रहेगा। मंगलवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम के शुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:26 से 06:14 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 से 01.03 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
15 फरवरी, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:30 से शाम 04:54 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.51 से 11:16 तक, कुलिक दोपहर 12:40 से 02:05 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:17 से 10:02 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
15 फरवरी, मंगलवार की चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।