सार
हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 15 जनवरी 2022, शनिवार (Panchang January 15, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
15 जनवरी, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो पूरे दिन रहेगी। इस दिन मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा और शनि प्रदोष का व्रत व पूजा भी की जाएगी।
शुभ योग और मुहूर्त
15 जनवरी, शनिवार को मृगशिरा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शनिवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:38 से 06:26 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.14 से 12.57 तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 01.26 से 03.14 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
ये है राहु काल का समय
15 जनवरी, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:55 से 11:15 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 01.56 से 03:17 तक, कुलिक सुबह 07:14 से 08:34 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:40 से 09:23 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल यानी समय है। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
15 जनवरी, शनिवार की सुबह लगभग 6.50 पर बुध ग्रह मकर राशि में वक्री होगा। चंद्रमा सुबह 10.22 पर वृषभ से मिथुन में प्रवेश करेगा। सूर्य मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो तो उड़द या अदरक खाकर यात्रा पर जाएं।