हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 16 जनवरी 2022, रविवार (Panchang January 16, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
16 जनवरी, रविवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो पूरे दिन रहेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
16 जनवरी, रविवार को आर्द्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। रविवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:38 से 06:25 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.15 से 12.58 तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 02.59 से 04.46 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय 
15 जनवरी, शनिवार को राहूकाल शाम 04:38 से 05:59 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.36 से 01:57 तक, कुलिक दोपहर 03:17 से 04:38 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 04:32 से 05:15 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल यानी समय है। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
16 जनवरी, रविवार को चंद्रमा मिथुन में, सूर्य मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, बुध मकर राशि में वक्री, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
रविवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल लगता है। इसलिए इस दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो घी अथवा दलिया खाकर यात्रा करें।