Aaj Ka Panchang: 17 दिसंबर, शनिवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के अशुभ योग इस दिन रहेंगे।  इसके अलावा इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य और शोभन नाम के 3 अन्य योग भी बन रहे हैं। 

उज्जैन. पंचांग वैसे तो पुरातन समय का कैलेंडर है, लेकिन ये आज के आधुनिक कैलेंडर से भी काफी एडवांस है। इसमें न सिर्फ तिथि के बारे में बताया जाता है बल्कि दिन के मुहूर्त, शुभ योग, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आदि के बारे में काफी कुछ जानकारी रहती है। इसलिए आज भी पंचांग को काफी उपयोगी माना जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 December 2022)
17 दिसंबर 2022, दिन शनिवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार की सुबह 09:18 तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के अशुभ योग इस दिन रहेंगे। इसके अलावा इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य और शोभन नाम के 3 अन्य योग भी बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 09:44 से 11:03 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में, राहु मेष राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

17 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- तैतिल और कर
सूर्योदय - 7:05 AM
सूर्यास्त - 5:40 PM
चन्द्रोदय - Dec 17 12:44 AM
चन्द्रास्त - Dec 17 1:11 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:00 PM – 12:42 PM

17 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:42 PM – 3:01 PM
कुलिक - 7:05 AM – 8:24 AM
दुर्मुहूर्त - 08:30 AM – 09:12 AM
वर्ज्यम् - 06:03 PM – 07:43 PM


ये भी पढ़ें-

Surya Gochar December 2022: 16 दिसंबर को सूर्य बदलेगा राशि, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल


शनि-सूर्य के कारण बनेगा अशुभ योग, अभी से सावधान हो जाएं ये 4 राशि वाले, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Chaturthi Tithi list 2023: साल 2023 में कब-कब किया जाएगा विनायकी और संकष्टी चतुर्थी व्रत?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।