हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 17 जनवरी 2022, सोममवार (Panchang January 17, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
17 जनवरी, सोमवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास की पूर्णिमा तिथि है, जो पूरे दिन रहेगी। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन शाकंभरी जयंती भी मनाई जाएगी। इसी तिथि से माघ स्नान भी प्रारंभ होते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
17 जनवरी, सोमवार को पुनर्वसु नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। सोमवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:37 से 06:25 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.15 से 12.58 तक रहेगा। अमृत काल रात 01.58 से 03.44 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय 
17 जनवरी, सोमवार को राहूकाल सुबह 08:34 से 09:55 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 11.16 से दोपहर 12:36 तक, कुलिक दोपहर 01:57 से 03:18 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:58 से 01:41 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल यानी समय है। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
17 जनवरी, सोमवार को चंद्रमा रात लगभग 10 बजे मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। सूर्य मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, बुध मकर राशि में वक्री, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने पर दिशाशूल लगता है। इस दिन दर्पण देखकर और दूध पीकर यात्रा करें।