हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 18 जनवरी 2022, मंगलवार (Panchang January 17, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
18 जनवरी, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। ये तिथि पूरे दिन रहेगी। इसी दिन से हिंदू कैलेंडर के ग्यारहवें महीने माघ का आरंभ होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
18 जनवरी, मंगलवार को सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। ये साल का पहला पुष्य नक्षत्र रहेगा। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। 18 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:37 से 06:25 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:15 से 12:58 तक रहेगा। अमृत काल रात 11:45 से 01:29 तक रहेगा। अभिजीत और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं। 

ये है राहु काल का समय
18 जनवरी, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:18 से 04:39 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.55 से 11:16 तक, कुलिक दोपहर 12:37 से 01:58 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 09:23 से 10:06 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
18 जनवरी, मंगलवार को चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
मंगलवार को उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो तो गुड़ खाकर ही घर से निकलें।