Panchang 18 July 2022: 18 जुलाई 2022, सोमवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। सोमवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग और शोभन नाम का एक शुभ योग इस दिन रहेगा।

उज्जैन. आज के समय में बहुत कम लोग पंचांग के बारे में जानते हैं लेकिन किसी समय पंचांग हमारे जीवन का एक जरूरी अंग हुआ करता था क्योंकि इसी के माध्यम से हमें दिन भर के शु मुहूर्तों के बारे में जानकारी मिलती थी। आज भी शुभ मुहूर्त देखने के लिए पंचांग का ही सहारा लिया जाता है। हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित है। इनमें से कुछ सौर मास पर आधारित हैं तो कुछ चंद्र वर्ष पर। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…

आज सावन का पहला सोमवार
आज श्रावण मास का पहला सोमवार है। धर्म ग्रंथों में श्रावण मास और इसमें आने वाले सभी सोमवार को बहुत ही शुभ माना गया है क्योंकि ये महीना और दिन दोनों ही भगवान शिव को अति प्रिय है। इस दिन मंदिरों में शिव मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं और साज-सज्जा भी। इस दिन भक्तों का तांता भी मंदिरों में लगा रहता है। शुभ फल पाने और परेशानियों से मुक्ति के लिए श्रावण सोमवार को व्रत भी रखा जाता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

18 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 July 2022)
18 जुलाई 2022, दिन सोमवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह लगभग 9 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन सूर्योदय 
पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो शाम को 6 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। सोमवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन शोभन नाम का एक शुभ योग भी रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 07:34 से 09:14 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
सोमवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

18 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - Jul 18 11:03 PM
चन्द्रास्त - Jul 19 11:23 AM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:06 से 12:59 तक

18 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:53 AM – 12:33 PM
कुलिक - 2:12 PM – 3:52 PM
दुर्मुहूर्त - 12:59 PM – 01:52 PM, 03:38 PM – 04:31 PM
वर्ज्यम् - 09:55 PM – 11:30 PM

हर्षण योग (Harshan Yoga)
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से चौदहवें योग का नाम हर्षण है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग तो बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति भी भाग्यशाली कहा जाता है। जो व्यक्ति इस योग में जन्म लेते हैं वे अनेक विद्याओं के ज्ञाता होते हैं। इस योग में जन्मे लोग शास्त्रों में पारंगत होते हैं। ये अपने फैसले पर अडिग रहने वाले होते हैं। उन्हें हर तरह की सुख-सुविधा मिलती है।

ये भी पढ़ें-

Sawan Ke Rashi Anusar Uapy: सावन में राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, टल जाएगा बुरे से बुरा समय


Sawan 2022: बनाना चाहते हैं बिगड़ी हुई किस्मत तो सावन में करें राशि अनुसार ये आसान उपाय

Sawan 2022: सावन में लगाएं ये 5 खास पौधे, हो जाएंगे मालामाल