हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 20 फरवरी 2022, रविवार (Panchang February 20, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
20 फरवरी, रविवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
20 फरवरी, रविवार को सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो शाम 4.42 तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:22 से 06:10 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.17 से 01.03 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 10.44 से दोपहर 12.20 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
20 फरवरी, रविवार को राहूकाल शाम 04:56 से 06:21 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.40 से 02:05 तक, कुलिक दोपहर 03:31 से शाम 04:46 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 04:50 से 05:36 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
20 फरवरी, रविवार को चंद्रमा कन्या में रहेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।