Aaj Ka Panchang: 2 अक्टूबर, रविवार को मूल नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सौभाग्य और शोभन योग नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:41 से 06:09 तक रहेगा।

उज्जैन. पंचांग वैदिक काल से ही सनातन धर्म में काल गणना का एक प्रमुख अंग रहा है। हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, जिसमें हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि की संपूर्ण जानकारी दी जाती है। हमारे सौर मंडल में स्थित सभी 9 ग्रह किसी न किसी तरह हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं ऐसा ज्योतिष शास्त्र में बताया जाता है। ग्रह नक्षत्रों का संपूर्ण जानकारी पंचांग में दी जाती है। आगे जानिए पंचांग से जुड़ी खास बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नवरात्रि के सातवें दिन करें देवी कालरात्रि की पूजा
आज (2 अक्टूबर, रविवार) शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। काल की तरह भयंकर रूप होने के चलते देवी का यह नाम पड़ा। इनका रंग काला है और इनकी तीन आंखें हैं। इनके बाल बिखरे हैं और 4 भुजाएं हैं। इनका एक हाथ वर मुद्रा में और एक अभय मुद्रा में है। अन्य दो हाथों में हथियार हैं। इनका वाहन गधा है। गले में विद्युती जैसी चमकती हुई माला है।

2 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 October 2022)
2 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी। रविवार को मूल नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को मूल नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सौभाग्य और शोभन योग नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:41 से 06:09 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार को बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करके मार्गी हो जाएगा। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

2 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मूल
करण- गर, वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:22 AM
सूर्यास्त - 6:09 PM
चन्द्रोदय - Oct 02 12:32 PM
चन्द्रास्त - Oct 02 11:16 PM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:40 

2 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:16 PM – 1:44 PM
कुलिक - 3:13 PM – 4:41 PM
दुर्मुहूर्त - 04:35 PM – 05:22 PM
वर्ज्यम् - 10:53 AM – 12:24 PM


ये भी पढ़ें-

Shardiya Navratri 2022 Bhajan: ये हैं माता रानी के ऑल टाइम हिट 10 भजन, सुनते ही झूमने लगते हैं भक्त

Durga Puja 2022: बंगाल में 1 से 4 अक्टूबर तक मनाया जाएगा दुर्गा पूजा पर्व, जानें किस दिन क्या होगा?

October 2022 Festival Calendar: अक्टूबर 2022 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? जानें पूरी डिटेल