Aaj Ka Panchang: 20 दिसंबर, मंगलवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन त्रिपुष्कर, सुकर्मा और धृति नाम के 3 अन्य योग भी बनेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चन्द्र रेखांक को सूर्य रेखांक से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक तिथि 19 से 24 घंटे तक की हो सकती है। तिथि कुल 16 होती है प्रतिपदा से चतुर्दशी तक 14 और पूर्णिमा व अमावस्या। हर तिथि का अपना अलग महत्व है। इन तिथियों के स्वामी भी अलग-अलग ही हैं। पंचांग बनाते समय तिथियों का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज किया जाएगा सुरूप द्वादशी का व्रत
पौष मास के कृष्ण द्वादशी की द्वादशी तिथि को सुरूप द्वादशी कहते हैं। इस बार ये तिथि 20 दिसंबर, मंगलवार को है। इस दिन भगवान विष्णु के नारायण रूप की पूजा की जाती है। ऐसा करने से महायज्ञ करने जितना पुण्य मिलता है। इस द्वादशी के बारे में श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया था, जिसका वर्णन महाभारत के आश्वमेधिक पर्व में किया गया है। 

20 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 December 2022)
20 दिसंबर 2022, दिन मंगलवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सुरूप द्वादशी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार की सुबह स्वाती नक्षत्र सुबह 09:54 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन त्रिपुष्कर, सुकर्मा और धृति नाम के 3 अन्य योग भी बनेंगे। राहुकाल दोपहर 3:02 से शाम 4:22 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार की रात चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में, राहु मेष राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

20 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:07 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - Dec 20 3:31 AM
चन्द्रास्त - Dec 20 2:58 PM
अभिजीत मुहूर्त- 12:03 PM – 12:45 PM

20 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:45 AM – 11:04 AM
कुलिक - 12:24 PM – 1:43 PM
दुर्मुहूर्त - 09:14 AM – 09:56 AM, 11:03 PM – 11:57 PM
वर्ज्यम् - 03:11 PM – 04:42 PM


ये भी पढ़ें-

Tarot Rashifal 2023: 78 टैरो कार्ड्स में छिपा है सभी का भविष्य, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023?

Ank Rashifal 2023: किस अंक वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक अंक राशिफल से

Yearly Horoscope 2023: मेष से लेकर मीन तक, किस राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।