हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 20 जनवरी 2022, गुरुवार (Panchang January 20, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
20 जनवरी, गुरुवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। ये तिथि पूरे दिन रहेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
20 जनवरी, गुरुवार को सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो सुबह लगभग 8 बजे तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। 20 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:37 से 06:25 तक रहेगा। इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.16 से 12.59 तक रहेगा। इस दिन अमृत काल नहीं रहेगा। 

ये है राहु काल का समय
20 जनवरी, गुरुवार को राहूकाल दोपहर 01:58 से 03:19 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 07.13 से 03:19 तक, कुलिक सुबह 09:55 से 11:16 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 10:49 से 03:51 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
20 जनवरी, गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा वर्जित मानी गई है। इस दिन दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहता है। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो दहीं या जीरा खाकर घर से बाहर निकलें।