Aaj Ka Panchang: 20 नवंबर, रविवार को हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को हस्त नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग दिन रहेगा। इसके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल शाम 4:15 से 5:37 तक रहेगा।

उज्जैन. भारत में कई तरह के पंचांग प्रचलित हैं। सर्वाधिक प्रसिद्ध पंचांग है विक्रम, जो भारत के उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भाग में प्रचलित है। इसके बाद तमिल पंचांग का उपयोग किया जाता है जो दक्षिण भारत में प्रचलित है। पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह आदि के बारे में जानकारी मिलती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज करें उत्पन्ना एकादशी व्रत
मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं। इस बार ये व्रत 20 नवंबर, रविवार को किया जाएगा। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत किया जाता है। पुराणों के अनुसार, हजारों कन्यादान और लाखों गौदान से जो पुण्य प्राप्त होता है, वही फल उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत से प्राप्त हो जाता है।

20 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 November 2022)
20 नवंबर 2022, दिन रविवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 10:41 तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाएगा। रविवार को हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को हस्त नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग दिन रहेगा। इसके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल शाम 4:15 से 5:37 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार को चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

20 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण 
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- हस्त
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:47 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 20 2:56 AM
चन्द्रास्त - Nov 20 3:14 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:50 AM – 12:33 PM

20 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:12 PM – 1:33 PM
कुलिक - 2:54 PM – 4:15 PM
दुर्मुहूर्त - 04:10 PM – 04:53 PM
वर्ज्यम् - 08:29 AM – 10:03 AM


ये भी पढ़ें-

Guru Margi 2022: गुरु ग्रह 24 नवंबर से चलेगा सीधी चाल, 5 राशि वालों के लिए ये है खतरे की घंटी


Ank Rashifal 2023: राजनीति-बिजनेस या नौकरी, साल 2023 में अंक 9 वालों को किस फील्ड में मिलेगी सक्सेस?

Sagittarius Yearly Horoscope 2023: करियर-बिजनेस और लव लाइफ, शनिदेव की कृपा से कैसा बीतेगा साल 2023?