Aaj Ka Panchang: 20 अक्टूबर, गुरुवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य से पहले मुहूर्त जरूर देखे जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस बिना मुहूर्त यदि कोई शुभ काम शुरू किया तो निकट भविष्य में उसमें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुहूर्त देखने को लिए ज्योतिषियों या पंचांग की मदद ली जाती है। पंचांग में दिन भर के मुहूर्त, राहुकाल आदि की जानकारी आसानी से मिल जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 October 2022)
20 अक्टूबर 2022, दिन गुरुवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शाम 4 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र सुबह 10.30 तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:37 से 03:02 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

20 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:29 AM
सूर्यास्त - 5:53 PM
चन्द्रोदय - Oct 20 1:33 AM
चन्द्रास्त - Oct 20 3:04 PM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 तक

20 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:29 AM – 7:55 AM
कुलिक - 9:20 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:17 AM – 11:03 AM और 02:51 PM – 03:36 PM
वर्ज्यम् - 11:29 PM – 01:13 AM


ये भी पढे़ं-

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण पर हो सकती है कोई बड़ी दुर्घटना, ग्रहों की स्थिति दे रही है संकेत

Bhai Dooj 2022: कब है भाई दूज? जानें सही तारीख, पूजा विधि, महत्व, मुहूर्त व कथा