हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 21 फरवरी 2022, सोमवार (Panchang February 21, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
21 फरवरी, सोमवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
21 फरवरी, सोमवार को सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा, जो शाम 4.22 तक रहेगा। इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:22 से 06:10 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.17 से 01.02 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 09.59 से 11.34 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
21 फरवरी, सोमवार को राहूकाल सुबह 08:23 से 09:49 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 11.14 से दोपहर 12:40 तक, कुलिक दोपहर 02:05 से 03:31 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 01:20 से 01:48 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
21 फरवरी, सोमवार को चंद्रमा तुला में रहेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।