हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 23 जनवरी 2022, रविवार (Panchang January 23, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
23 जनवरी, रविवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो सुबह 09.12 तक रहेगी। इसके बाद षष्टी तिथि आरंभ होगी, जो 24 जनवरी, सोमवार को 08.44 तक रहेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
23 जनवरी, रविवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो 24 जनवरी, सोमवार को सुबह 11.15 तक रहेगी। रविवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.37 से 06.25 तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.16 से 01.00 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 05.13 से 06.50 तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
23 जनवरी, रविवार को राहूकाल दोपहर 04:42 से 06:04 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.38 से 02:00 तक, कुलिक दोपहर 03:21 से शाम 04:42 तक, दुर्मुहूर्त शाम 04:36 से 05:20 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
23 जनवरी, रविवार को चंद्रमा कन्या राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
रविवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल लगता है। अगर इस दिन यात्रा पश्चिम दिशा में यात्रा करना जरूरी हो तो घी अथवा दलिया खाकर यात्रा करनी चाहिए।