Aaj Ka Panchang: 23 अक्टूबर, रविवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद हस्त नक्षत्र के होने से मानस नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, इंद्र और वैधृति योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. वर्तमान समय में पंचांग एक दैनिक जरूरत की वस्तु है, जिसके माध्यम से हम भी दिन भर के शुभ मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है पंचांग के 5 मुख्य अंग हैं- करण, तिथि, योग, नक्षत्र और वार। पंचांग बनाते समय इन सभी का बहुत ही सूक्ष्म रूप से अध्ययन किया जाता है। तभी ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के बारे में जाना जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज मनाएं रूप चतुर्दशी का पर्व
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रूप चतुर्दशी और नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 23 अक्टूबर, रविवार को है। इस पर्व से कई मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हैं। नरक चतुर्दशी पर सुबह जल्दी उठकर अभ्यंग स्नान किया जाता है। शाम को यमराज की पूजा की जाती है। प्रचलित कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था।

23 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 October 2022)
23 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 06:00 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। इस दिन नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इसे रूप चतुर्दशी भी कहते हैं। रविवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 02.34 तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद हस्त नक्षत्र के होने से मानस नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, इंद्र और वैधृति योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:26 से 05:51 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार को शनि अपनी चाल बदलेगा, ये ग्रह मकर राशि में वक्री से मार्गी हो जाएगा। चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य और शुक्र तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

23 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:31 AM
सूर्यास्त - 5:51 PM
चन्द्रोदय - Oct 23 4:15 AM
चन्द्रास्त - Oct 23 4:45 PM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 तक

23 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:11 PM – 1:36 PM
कुलिक - 3:01 PM – 4:26 PM
दुर्मुहूर्त - 04:20 PM – 05:05 PM
वर्ज्यम् - 11:01 PM – 12:37 AM


ये भी पढ़ें...


Dhanteras 2022 Upay: ये हैं वो 5 यंत्र जो कंगाल को भी बना देते हैं मालामाल, जानें इन्हें कब घर लेकर आएं?

Diwali Puja 2022: जानिए लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाना चाहिए और क्यों?