पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। 

उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 25 अप्रैल 2022, सोमवार (Panchang April 25, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
25 अप्रैल, सोमवार को विक्रम संवत 2079, जिसका नाम राक्षस है, के वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
25 अप्रैल, सोमवार को सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो शाम 07:30 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:25 से 05:13 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.59 से 12:50 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 07:06 से 08:39 तक रहेगा।

ये है राहु काल का समय
25 अप्रैल, सोमवार को राहूकाल सुबह 07:37 से 09:13 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 10.49 से दोपहर 12:25 तक, कुलिक दोपहर 02:00 से 03:36 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:50 से 01:41 तक और वर्ज्यम रात 12:20 से 01:55 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
25 अप्रैल, सोमवार की सुबह चंद्रमा राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। 
बुध ग्रह वृषभ में, सूर्य और राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।