पंचांग के माध्यम से आप आसानी से हर दिन के शुभ मुहूर्त, राहु काल व ग्रहों के परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं। पंचांग में आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र तथा उनसे बनने वाले शुभ-अशुभ योगों की जानकारी भी दी जा सकती है। ये जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

उज्जैन. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 26 अप्रैल 2022, मंगलवार (Panchang April 26, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
26 अप्रैल, मंगलवार को विक्रम संवत 2079, जिसका नाम राक्षस है, के वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। इसे वरुथिनी एकादशी कहते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
26 अप्रैल, मंगलवार को सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 6.45 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:25 से 05:13 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.59 से 12:50 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 09:49 से 11:24 तक रहेगा।

ये है राहु काल का समय
26 अप्रैल, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:36 से शाम 05:12 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.13 से 10:48 तक, कुलिक दोपहर 12:24 से 02:00 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:34 से 09:25 तक और वर्ज्यम रात 11:23 से 12:59 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
26 अप्रैल, मंगलवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, बुध ग्रह वृषभ में, सूर्य और राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में रहेगा। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।