हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 26 जनवरी 2022, बुधवार (Panchang January 26, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
26 जनवरी, बुधवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो सुबह 06.25 से 27 जनवरी, गुरुवार की सुबह 04.34 तक रहेगी। इस दिन भीष्म पितामह जयंती भी है।

शुभ योग और मुहूर्त
26 जनवरी, बुधवार को स्वाती नक्षत्र सुबह 07.12 तक रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र 27 जनवरी, गुरुवार की सुबह 08.51 तक रहेगा। बुधवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.36 से 06.24 तक रहेगा। अमृत काल रात 12.31 से 02.02 तक रहेगा। अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है राहु काल का समय
26 जनवरी, बुधवार को राहूकाल दोपहर 12:39 से 02:01 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 08.34 से 09:56 तक, कुलिक सुबह 11:17 से दोपहर 12:39 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:17 से 01:01 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
26 जनवरी, बुधवार की रात लगभग 12.11 पर चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करना अनुकूल नहीं होती, लेकिन यात्रा करना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर यात्रा करें।