हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 27 फरवरी 2022, रविवार (Panchang February 27, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
27 फरवरी, रविवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि का योग बन रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
27 फरवरी, रविवार को सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.48 तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके बाद इस दिन सर्वार्थसिद्धि और त्रिपुष्कर नाम का एक अन्य शुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:18 से 06:06 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:16 से 01:02 तक है। अमृत काल सुबह 01.06 से 02.35 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
27 फरवरी, रविवार को राहूकाल दोपहर 04:58 से 06:25 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.39 से 02:06 तक, कुलिक दोपहर 03:32 से 04:58 तक, दुर्मुहूर्त शाम 04:52 से 05:38 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
27 फरवरी, रविवार को शुक्र ग्रह धनु से मकर में प्रवेश करेगा, साथ ही चंद्रमा भी। मंगल ग्रह मकर में रहेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में रहेंगे।

इस दिशा में न करें यात्रा
रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।