Aaj Ka Panchang: 27 अक्टूबर, गुरुवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. भारतीय गणना पद्धति के अनुसार हर सूर्य वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। पंचांग में महीने का हिसाब सूर्य व चंद्रमा की गति पर रखा जाता है। गणना के आधार पर हिन्दू पंचांग की तीन धाराएँ हैं- पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

27 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 October 2022)
27 अक्टूबर 2022, दिन गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि दोपहर 12:45 तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन विशाखा नक्षत्र दोपहर 12:11 तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 1:35 से 2:59 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को चंद्रमा, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

27 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 5:48 PM
चन्द्रोदय - Oct 27 8:11 AM
चन्द्रास्त - Oct 27 7:19 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:33 तक

27 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:32 AM – 7:57 AM
कुलिक - 9:21 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:18 AM – 11:03 AM, 02:48 PM – 03:33 PM
वर्ज्यम् - 03:56 PM – 05:26 PM