हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 29 मार्च 2022, मंगलवार (Panchang March 29, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
29 मार्च, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन मंगल प्रदोष का व्रत किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
29 मार्च, मंगलवार को सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.38 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:50 से 05:38 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.07 से 12.56 तक रहेगा। अमृत काल रात 03.48 से सुबह 05.22 तक रहेगा।

ये है राहु काल का समय
29 मार्च, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:34 से शाम 05:06तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.29 से 11:00 तक, कुलिक दोपहर 12:31 से 02:03 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:52 से 09:41 तक और वर्ज्यम शाम 06.28 से 08.02 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
29 मार्च, मंगलवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ राशि में, सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा 
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।