Aaj Ka Panchang: 29 अक्टूबर, शनिवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग दो पद्धतियों पर निर्मित होते हैं – सायन और निरयन। जिन ग्रंथों से हमारे पंचांग बनते हैं वे कम से कम 500 वर्ष पुराने हैं। पंचांग में महीने का हिसाब सूर्य व चंद्रमा की गति पर रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, एक हिंदू वर्ष में 12 महीने होते हैं। इनका क्रम इस प्रकार है- चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, सावन, भादौ, आश्विन, कार्तिक, अगहन, पौष, माघ, फाल्गुन। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

29 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 October 2022)
29 अक्टूबर 2022, दिन शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 08:13 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। ये छठ पूजा का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन खरना क परंपरा की जाएगी। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र सुबह 09.05 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:22 से 10:46 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...

शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

29 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:34 AM
सूर्यास्त - 5:46 PM
चन्द्रोदय - Oct 29 10:24 AM
चन्द्रास्त - Oct 29 9:09 PM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 से 12:33 तक

29 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:34 PM – 2:58 PM
कुलिक - 6:34 AM – 7:58 AM
दुर्मुहूर्त - 08:04 AM – 08:48 AM
वर्ज्यम् - 05:56 AM – 07:25 AM


ये भी पढ़ें-

Chhath Puja 2022: छठ पूजा के दौरान करें इन चीजों का दान, बचे रहेंगे मुसीबतों से


Chhath Puja 2022: सतयुग से चली आ रही है छठ पूजा की परंपरा, ये हैं इससे जुड़ी 4 कथाएं

Chhath Puja 2022: क्यों किया जाता है छठ व्रत, क्या है इससे जुड़ी मान्यता, कौन हैं छठी मैया?