हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 3 जनवरी 2022, सोमवार (Panchang January 3, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
3 जनवरी, सोमवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। प्रतिपदा तिथि 2 जनवरी की रात 12.3 से 3 जनवरी रात 8.32 तक रहेगी। इसके बाद द्वितिया तिथि प्रारंभ होकर 4 जनवरी शाम 5.19 तक रहेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
3 जनवरी, सोमवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 4 जनवरी दोपहर 1.40 तक रहेगा। सोमवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। 3 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:36 से 06:24 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10 से 12:52 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 09:19 से 10:43 तक रहेगा। अभिजीत और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं। 

ये है राहु काल का समय
2 जनवरी, रविवार को राहूकाल सुबह 08:32 से 09:52 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 11.11 से दोपहर 12:31 तक, कुलिक दोपहर 01:50 से 03:10 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:52 से 01:34 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
3 जनवरी, सोमवार को रात 8.43 पर चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर जरूरी हो तो दर्पण देखकर और दूध पीकर यात्रा करें।