हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 30 जनवरी 2022, रविवार (Panchang January 30, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
30 जनवरी, रविवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का योग बन रहा है। इस दिन शिव चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
30 जनवरी, रविवार को सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। रविवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग इस दिन बन रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.35 से 06.23 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.18 से 01.02 तक रहेगा। अमृत काल रात 08.04 से 09.30 तक रहेगा। अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
30 जनवरी, रविवार को राहूकाल दोपहर 04:46 से शाम 06:08 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.40 से 02:02 तक, कुलिक दोपहर 03:24 से शाम 04:46 तक, दुर्मुहूर्त शाम 04:41 से 05:24 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
30 जनवरी, रविवार को चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
रविवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल लगता है। अगर इस दिन यात्रा पश्चिम दिशा में यात्रा करना जरूरी हो तो घी अथवा दलिया खाकर यात्रा करनी चाहिए।