हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 31 जनवरी 2022, सोमवार (Panchang January 31, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
31 जनवरी, सोमवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और अमावस्या का योग बन रहा है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण आदि किए जा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
31 जनवरी, सोमवार को सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। सोमवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.34 से 06.22 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.17 से 01.01 तक रहेगा। अमृत काल शाम 04.12 से 05.38 तक रहेगा। अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
31 जनवरी, सोमवार को राहूकाल सुबह 08:32 से 09:55 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 11.17 से 12:40 तक, कुलिक दोपहर 02:02 से 03:25 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 01:01 से 01:45 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
31 जनवरी, सोमवार को चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो दर्पण देखकर और दूध पीकर यात्रा करें।