हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 4 जनवरी 2022, मंगलवार (Panchang January 4, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
4 जनवरी, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। द्वितिया 4 जनवरी शाम 05.19 तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी, जो 5 जनवरी दोपहर 02.35 तक रहेगी।

शुभ योग और मुहूर्त
4 जनवरी, मंगलवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 1.40 तक रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र 5 जनवरी दोपहर 12.33 तक रहेगा। मंगलवार को पहले उत्तराषाढ़ा मानस नाम का शुभ योग और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन त्रिपुष्कर नाम का शुभ योग दोपहर 01.40 तक रहेगा। 4 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:36 से 06:24 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10 से 12:52 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 11:19 से 12:46 तक रहेगा। अभिजीत और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
4 जनवरी, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:11 से 04:30 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.52 से 11:12 तक, कुलिक दोपहर 12:31 से 01:51 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:20 से 10:03 तक और इसके बाद सुबह 11.11 से दोपहर 12.04 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
4 जनवरी, मंगलवार को चंद्रमा मकर में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
मंगलवार को उत्तर दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं रहता। यदि किसी कारणवश इस दिशा में यात्रा करना पड़े तो गुड़ खाकर ही यात्रा करें।