हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 5 फरवरी 2022, शनिवार (Panchang February 5, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
5 फरवरी, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
5 फरवरी, शनिवार को सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में रहेगा, जो सुबह 07.35 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र धूम्र नाम का शुभ योग और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:32 से 06:20 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से 01:02 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 11:18 से दोपहर 12:55 तक रहेगा। अभिजीत और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
5 फरवरी, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:54 से 11:17 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 02.03 से शाम 03:27 तक, कुलिक सुबह 07:08 से 08:31 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:36 से 09:21 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
5 फरवरी, शनिवार को चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो तो उड़द या अदरक खाकर यात्रा पर जाएं।