हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 5 जनवरी 2022, बुधवार (Panchang January 5, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
5 जनवरी, बुधवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन तृतीया तिथि दोपहर 02.35 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी, जो 6 जनवरी, गुरुवार को 12.29 तक रहेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
5 जनवरी, बुधवार को श्रवण नक्षत्र दोपहर 12.33 तक रहेगा। इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो 6 जनवरी, गुरुवार की सुबह 07.11 तक रहेगा। बुधवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। 5 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:37 से 06:25 तक रहेगा। अमृत काल रात 09:28 से 10:58 तक रहेगा। अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
5 जनवरी, बुधवार को राहूकाल दोपहर 12:32 से 01:51 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 08.32 से 09:52 तक, कुलिक सुबह 11:12 से दोपहर 12:32 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:10 से 12:53 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
5 जनवरी, बुधवार को चंद्रमा मकर में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा अनुकूल नहीं होती है। लेकिन यदि बहुत जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर यात्रा कर सकते हैं।