Aaj Ka Panchang: 5 जनवरी गुरुवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से मृत्यु और आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:51 से 03:11 तक रहेगा।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कुल 11 करण बताए गए हैं- बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। ये तिथि का आधा भाग होता है। इस समय 8 से 12 घंटे तक हो सकता है। पंचांग बनाते समय करण का भी विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इस पंचांग के प्रमुख 5 अंगों में से एक है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 Januray 2023)
5 जनवरी 2023, दिन गुरुवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दिन भर रहेगी। गुरुवार को मृगशिरा नक्षत्र रात 9 बजे तक रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मृगशिरा नक्षत्र होने से मृत्यु और आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:51 से 03:11 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार की सुबह चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

5 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- गर और वणिज
अभिजीत मुहूर्त- 12:10 PM – 12:53 PM
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 5:50 PM
चन्द्रोदय - Jan 05 4:30 PM
चन्द्रास्त - Jan 06 6:41 AM

5 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:13 AM – 8:32 AM
कुलिक - 9:52 AM – 11:12 AM
दुर्मुहूर्त - 10:45 AM – 11:28 AM और 03:00 PM – 03:43 PM
वर्ज्यम् - 06:49 AM – 08:36 AM

ये भी पढ़ें-

Vasant Panchami 2023: कब मनाया जाएगा वसंत पंचमी पर्व? जानें सही तारीख, शुभ योग और पूजा विधि


Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।